तालचेर महाविद्यालय को मिली 20एकड़ भूमी

तालचेर महाविद्यालय को मिली 20एकड़ भूमी

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर कॉलेज को मिली 20 एकड़ जमीन
तालचेर स्वयंशासित महाविद्यालय में आयोजित एक उत्सव में अंगुल जिलापाल सिद्धार्थ शंकर स्वाईं ने महाविद्यालय के अध्यक्ष डा.बिनय कुमार खिला को महाविद्यालय की आवश्यकता अनुरूप 20 एकड़ भूमी का पट्टा दिया। 
इसमें से 10 एकड़ इंटर(+ ​​2) के लिए और 10 एकड़ स्नातक ( + ​​3)महाविद्यालय के लिए हैं।  कॉलेज प्रशासन ने जिलापाल श्री स्वाईं को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कॉलेज के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।  कॉलेज अध्यक्ष ने जिला आयुक्त का ध्यान कॉलेज के प्रशासन, सभागार, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक पुस्तकालयों और सुरक्षा गार्डों की ओर दिलाया।  
छात्रों के साथ-साथ जिला आयुक्त ने पाठों और विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी ली। 
इस समारोह में तालचेर के उप जिलापाल बिश्वरंजन रथ, तहसीलदार मनमथ नायक, प्रोफेसर जयश्री तिवारी सहित कॉलेज के सभी संकाय के छात्र और छात्रा उपस्थित थे।  जिलापाल ने रानी पार्क के विकास का भी निरीक्षण किया, जो इस महाविद्यालय से सटा हुआ है।