राजगांगपुर में हाथी का आतंक

राजगांगपुर में हाथी का आतंक

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में एक दतैल हाथी के आ जाने से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त सूचना के अनुसार आज भोर 4.00 बजे राजगांगपुर शहर में एक दतैल हाथी ने प्रवेश किया ।बताया जा रहा है कि यह हाथी निकट के सोना खान के जंगल से बाहर निकल आया है और राजगांगपुर के श्रीराम कालोनी में प्रवेश कर इस कालोनी में स्थित भाजपा के पूर्व विधायक उम्मीदवार उपेंद्र प्रधान के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर की चारदिवारी के भीतर प्रवेश किया। वहाँ से निकलने के बाद पास के पीके अग्रवाल के घर में तकरीबन 20फीट की चारदिवारी को तोड़ते हुए मास्टर मास्टर कालोनी की तरफ निकला। यह हाथी मास्टर कालोनी होते हुए झोपड़ी बस्ती के निकट स्थित सुशीला इंडस्ट्री की चारदिवारी तोडी़ और केदारनाथ मिनरल होते हुए कालोनी डालमियां भारत सीमेंट कारखाना लिपलोई स्थित मुख्य कालोनी फाटक होते हुए कालोनी के भीतर प्रवेश किया और जगन्नाथ मंदिर का दरवारा तोड़कर मंदिर के पीछे जंगलनुमा झाड़ियों में ठहर गया। 


हाथी को वहाँ से बाहर निकालकर वापस जंगल की ओर ले जाने के लिए मौके पर जिला वन अधिकारी जसवंत सेठी, राजगांगपुर उपखंड़ मंड़ल अधिकारी गुरूचरण मंड़ल, एवं स ह कर्मचारी हाथी के कार्यकलाप की निगरानी कर रहे है।इस हाथी के कारण निकट के डालमियां विद्या मंदिर स्कूल की आज छुट्टी दे दी गई है और निकट स्थित यूको बैक में ग्राहक दिनभर डर से नहीं गए। आज शहरवासीयों, कारखानों के कर्मचारियों व वन कर्मचारियों को सावधान रहने के लिए सारा दिन निर्देशित किया गया। हाथी का खतरा समाचार प्रकाशित किए जाने तक बना हुआ है।