एकता फाउंडेशन ने गरीबों में बांटे वस्त्र
राउरकेला में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर , एकता फाउंडेशन की ओर से राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित संकटमोचन मंदिर के सामने एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, टी शर्ट, चादर और साड़ियों का वितरण किया गया। एकता फाउंडेशन की अध्यक्ष पूर्णिमा मोहंती की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की टीम के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्य सामग्री प्रदान की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर राजा ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है। और ऐसे सेवा कार्यों से सामाजिक सहयोग व मानवीय संवेदना को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में, पूर्णिमा मोहंती, सुचिस्मिता, ज्योत्सना स्वाईं, मनोरमा ढाल, निरुपमा जेना, रूपा साहू, बाला नाथ, शर्मिला और शमशाद आलम सहित संस्था के अन्य सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा।





