तहसील कर्मचारियों की मनमानी से लोगो में रोष

तहसील कर्मचारियों की मनमानी से लोगो में रोष

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर तहसील कार्यालय में सेवा को लेकर व्यापक असंतोष है।
तालचेर तहसील में लम्बे समय से कर्मचारियों के एक ही स्थान पर रहने के कारण कर्मचारियों की मनमानी बढ़ गई है,उचित सेवा नहीं मिलने पर दूर-दूर से आए लोग तहसील कार्यालय के सामने हल्ला गुल्ला करते दिखे।  
इस तरह की घटननाएं 5टी  सरकार पर सवाल उठा रही हैं?  अनुगुल जिले में स्थित तालचेर खनन क्षेत्र होने के कारण यहाँ का तहसील कार्यालय जिले में सबसे अधिक राजस्व देने वाला है। पर इस कार्यालय के कर्मचारीयो की मनमानी की वजह से स्थानीय और दूर-दराज के क्षेत्रों से आनेवाले लोगो की समस्याओं का  निपटारा नही हो पा रहा है और लोगो को रोजाना कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। 
यहां तक ​​कि तहसील कार्यालय के दैनिक कार्य के दौरान भी दिन-प्रतिदिन कर्मचारियों की बैठकें होती रहती हैं, ऐसे में दूर-दूर से विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोग यथा स्थान (टेबल पर) कर्मचारियों को ना पाकर घर लौट जाते हैं। हालांकि नियमानुसार एक ही स्थान पर किसी कर्मचारी को तीनसाल से अधिक समय तक नही रखा जाता। 
पर तालचेर तहसील कार्यालय में कर्मचारियों पर सेवा के नाम पर तीन साल से ज्यादा समय से लोगो से पैसा ऐठने के आरोप लगते रहे है, पर सुनने वाला कोई नही।
हालांकि कार्यालय का समय सुबह से है, लेकिन कर्मचारी देर से काम पर आते है और जल्दी लौट जाते हैं। इस तरह गुरूत्व पूर्ण पदवी में कर्मचारियों की ग़ैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कार्यालय में मौजूद दलाल किस्म के लोग अपनी जेबे गर्म कर रहे है। कार्यालय में अपनी समस्याओं  को लेकर आनेवाले लोग प्रश्न उठा रहे है कि ऐसे लोग कार्यालय में किसकी इजाजत से रह रहे है।