हरित और स्वच्छ ईंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
हरित और स्वच्छ ईंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम
तालचेर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तालचेर प्रखंड के देउलबेड़ा में साइकिल मैराथन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
हरित और स्वच्छ ईंधन के लिए साइकिल चलाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल मैराथन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में देउलबेड़ा शिशु मंदिर, मॉडल हाई स्कूल, युवराज हाई स्कूल, तालचर कॉलेज और डीएवी पब्लिक स्कूल के 250 छात्र-छात्राओ ने भाग लेकर लिया । यह मैराथन तालचेर के दुर्गामंडप से आरम्भ होकर शर्मा चौक, हाटोतोटा मार्केट,कोर्ट चौक होते हुए देउलबेडा़ में पहुँच कर खत्म हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाल्को के कार्यकारी निदेशक एपी पांडा , विशिष्ट अतिथि जीजीएम एसएन साहू, महाप्रबंधक एचपीसीएल , वित्त विश्वजीत पात्रा, क्षेत्र प्रकोष्ठ प्रबंधक विद्युतलता बेशरा, सहायक प्रकोष्ठ प्रबंधक इंद्रनील बनर्जी, वरिष्ठ प्रकोष्ठ प्रबंधक गौरव सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णचंद्र मोहंती, अशोक सिंह और प्रदीप दलबेहरा ने की।





