तालचर उपखंड़ अस्पताल को सेनिटाइज किया गया

तालचर उपखंड़ अस्पताल को सेनिटाइज किया गया

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ:अंगुल)

सामाजिक कार्यकर्ता विभूति साहु व उनके साथियों ने तालचर  उपखंड अस्पताल को किया सैनिटाइज।
 तालचर के थानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता विभूति साहू और उनके सहयोगियों ने आज तालचर उपखंड़ अस्पताल को सैनिटाइज किया है।  अस्पताल के कुछ स्वास्थ्यकर्मीयो के कोरोना संक्रमित होने की खबर होने की जानकारी होने पर विभुति के साथ उनके सहयोगी अथानी नाइक, राजीव दास, पल्लव घोष, जगमोहन नाइक, शिखर नाइक, बसंत नायक और बलराम पति के सहयोग से तालचर उपखंड अस्पताल के कोविद परीक्षण केंद्र, कोविद आइसोलेशन वार्ड, कोविद टीकाकरण केंद्र, मेडिसिन वार्ड, ब्लड बैंक, एसडीएमओ कार्यालय, स्टाफ कार्यालय और ओपीडी एमटीएच भवन की सफाई व सेनिटाइज किया गया ।  स्वच्छता कार्य पूर्ण होने पर अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी कर्णराम महंत ने समाजसेवी श्री साहू एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।