युवक की हत्या या आत्महत्या संदेह के घेरे में है पुलिस
सुशांत कुमार मल्लिक (संवाददाता)
यह घटना है ओडिशा के कालाहांडी जिला के म.रामपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले गोछो डेंगान ग्राम पंचायत के तेंतुली कुपा गांव की।
बुधबार की सुबह जब गाँव के जंगल में सुदाम भोई नामक 27 वर्षीय युवक का शव पास के जंगल में एक पेड़ से झूलता हुआ मिला तो अंचल में मातम के साथ क्रोध का माहौल बन गया।
कारण यह था कि कुछ दिन पहले रिषिडा़ पुलिस चौकी प्रभारी सुदाम को एक चोरी के मामले में पूछ ताछ के लिए घर से लेकर गए थे। पर कुछ दिनों बाद भी सुदाम के घर ना लौटने पर परिजन पुलिस चौकी पहुंचकर पूछताछ की।जिसपर पुलिस द्वारा सुदाम को छोड़ देने की बात कही गई। जिसपर परिजनो ने सुदाम की खोज आरंभ कर दी। सुदाम को खोजने के क्रम में परिजनो को बीते मंगलवार की संध्या सुदाम का शव कच्छाडेगान के जंगल में एक पेड़ से झूलता पाया।
इस घटना से परिजन में जहाँ मातम छा गया, वही शक और क्रोध भी था।
इसकी सूचना म.रामपुर थाना को मिलने पर थाना प्रभारी सचिनद्र कुमार प्रधान सदलबल बुधवार की सुबह 9.00 बजे घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाना चाहा। पर ग्रामीणों ने पुलिस पर उक्त युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तीन घंटे तट अटकाए रखा।
बरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देने पर ग्रामीणो ने पुलिस को जाने दिया।
इस घटना को लेकर ग्रामीणो ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब उक्त युवक को पुलिस घर से लेकर गई थी तो घर तक क्यों नही पहुँचाई। पुलिस परिजनो की जानकारी के बगैर पुलिस चौकी से क्यों जाने दिया। प्रश्न तो कई है।
चुकी पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठ रहा है तो जाँच निष्पक्ष होगी इसपर भी प्रश्न खड़ा होता है।
वैसे मृतक के परिजनो ने शक जताया है कि पुलिस ही उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा है।





