ढीपा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने के लिए पंचायत स्तर पर "सरकार आप के द्वार कार्यक्रम"चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक अधिकारी पंचायत क्षेत्रों में जाकर सीधे लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को पंजीकृत कर,समस्याओ का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है।
प्राप्त सुचना के अनुसार जंगली अंचलो से पटी झारखंड़ की बहुत बड़ी आबादी गाँवो में बसती है।झारखंड़ राज्य के ज्यादातर ग्रामीण अधिक पढ़े लिखे भी नहीं होते है। इन लोगों तक संचार का आभाव होने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में ग्रामीण महरूम हो जाते है। ज्यादातर लोग गाँव से बाहर भी बहुत कम निकलते है, या निकलते भी है तो अपनी जरूरतों के अनुसार जो हाट,बाजार तक सीमित होती है। ऐसे में सरकारी योजनाएं जो इनके लिए मंजूर की गई होती है उनकी जानकारी इन्हें नहीं मिल पाती है,और किसी तरह इन योजनाओं की जानकारी मिल भी जाए तो योजनाओं का लाभ कैसे ले उस प्रक्रिया से नहीं गुजर पाते है।इतना ही नहीं किसी और से मदद लेने के चक्कर में ये ग्रामीण धोखाधड़ी का शिकार भी हो जाते है,और आर्थिक नुकसान कर बैठते है।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणो से सीधे संपर्क कर रही है। पंचायतो में जा कर चलाई जा रही इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड़ स्तर के प्रसाशनिक अधिकारी करते है।
इसीक्रम में आज माओवादी बंदी होने के बावजूद मनोहरपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ढीपा पंचायत में "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड़ विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज के द्वारा किया गया।
ढीपा पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, बैंक, खाद्य सुरक्षा,बिजली,पेयजल,समाज कल्याण, शिक्षा, श्रमदान, वन संपदा, चिकित्सा, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी,जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट,आवास, इत्यादि विभागो के स्टाल लगे थे। जिनमें संबंधित विभागो के पदाधिकारी लोगों की समस्याओं की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए उपस्थित थे।





