राउरकेला में राज्य स्तरीय साईकिल प्रतियोगिता का आयोजन

राउरकेला में 43वीं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 सितंबर से  21 सितंबर तक किया गया है। फेडरेशन ऑफ इंडिया और ओडिशा साइक्लिंग एसोसिएशन और राउरकेला स्टील प्लांट  द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में पुरी, भद्रक, जाजपुर, भुवनेश्वर, कटक, भुवनेश्वर किट, राउरकेला स्टील प्लांट सहित तीस जिलों के एथलीट आकर्षित हुए हैं। यह शनिवार को सुबह 9 बजे सेक्टर सात 15 चौक से शुरू हुई। पहले दिन, चैंपियनशिप ने सेक्टर 15, सेक्टर 18, सेक्टर 14 और सेक्टर 13 मिलन मैदान , अंतरिक्ष चौक और ध्यानचंद चौक को कवर करते हुए सेक्टर सात 15 चौक में वापस आ गई। कुल 122 प्रतियोगियों ने 3 श्रेणियों में भाग लिया, अर्थात् 14 वर्ष से कम, 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया था। ओसीए सभापति और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मिनाती महापात्रा, साइकिलिस्ट सुभाष दास और एस आर सिंह ने झंडा दिखाकर इसकी शुरुआत की और उनके साथ नेशनल मेरिट मेडलिस्ट देबाशीष जेना, प्रदीप दास और निहार ने मुख्य योगदान दिया। पहले दिन के एकल प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे खत्म हुए। बालिका वर्ग में सस्मिता पांडा ने पहला, पूर्वी महाकी ने दूसरा और संतोषिनी सेठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, बालक वर्ग में राउरकेला के परमानिक ने पहला, आकाश जेना ने दूसरा और हर्षित नायक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में स्नेहा दास ने पहला, बबली पट्टा ने दूसरा और वर्षा बनाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में आर एस युपापुंशु ने पहला, सत्यजीत गोछायत ने दूसरा और अभिनाश सुतार ने तीसरा स्थान हासिल किया।