डॉक्टर द्वारा युवती से बदसलूकी का आरोप
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर नगर निगम अंतर्गत आनेवाले बघुआबोल क्षेत्र में एक चिकित्सक का निजी नर्सिंग होम है। इस नर्सिंग होम में आज सुबह वार्ड नंबर-5 की एक युवती 12 बजे इलाज के लिए नर्सिंग होम गई. आरोप है कि डॉक्टर ने उसका इलाज करने की बजाय जानबूझ कर अश्लील इशारे किए और उसके गुप्तांगों पर थप्पड़ मार दिया। संबंधित चिकित्सक से युवती की तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा सुनकर वहां मौजूद अन्य मरीज डॉक्टर के कमरे में पहुंचे। बाद में महिला ने अपने परिवार की ओर से दोपहर 12:30 बजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह घटना तालचर में एक मुद्दा बन गई है।





