डेढ़ घंटे तक बंद रही फाटक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही

डेढ़ घंटे तक बंद रही फाटक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही
डेढ़ घंटे तक बंद रही फाटक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

डेढ़ घंटे तक बंद रही फाटक 

तालचेर बाईपास चौक से हटोतोटा जाने वाली मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी रेलवे गेट पर आज दोपहर 3 बजे कोयले से लदी एक ट्रेन फाटक से होकर गुजरने के क्रम में  किसी कारण वश फाटक के बीच ही रुक गई, यह ट्रेन डेढ़ घंटे तक रूकी रही। 
ट्रेन के फाटक के बीच रुके रहने के कारण डेढ़ घंटे तक फाटक बंद रहा जिससे फाटक के दोनो ओर सड़क पर सैकडो़ वाहनो की लंबी कतार लग गई। 
नतीजतन, राहगीरो ने स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया।  
इस फाटक पर ऐसी ही असुविधाओ की वजह से फ्लाई ओवर की मांग हो रही है पर सुनने वाला कोई नही।
यहाँ प्रश्न उठता है कि कोयला से करोडो़ का राजस्व देने वाला तालचेर में लोगो की सुविधाओ का कितना ख्याल रखा जाता है इस घटना से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।