डालमिया सीमेंट द्वारा शनि मंदिर का पुनरुद्धार

डालमिया सीमेंट द्वारा शनि मंदिर का पुनरुद्धार

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : राजगांगपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन खडागली स्थित पुराने शनि मंदिर का पुनारुधार डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर)  द्वारा किया गया l मालूम हो की उक्त शनि मंदिर इस अंचल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है l प्रत्येक शनिवार सैकड़ो श्रद्धालु मंदिर में पूजाअर्चना करने के साथ साथ तिल/तेल शनि देवता को अर्पित करते हैं l मंदिर की सौंदर्यीकरण करने के अलावा इस पवित्र पीठ की सुरक्षा एवं आस-पास के विकास कार्य केलिए संयंत्र द्वारा  चार लाख रुपये खर्च कर मंदिर का पुनरुद्धार किया गया है l डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के प्रोजेक्ट ईडी सुनील कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्म पत्नी सुनीता गुप्ता ने गत शुक्रवार को शनि मंदिर के दर्शन व पूजा अर्चना की l इस दर्शन के समय संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा, सी.एस.आर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक तपन कुमार नायक, शिव नारायण परिडा, कॉरपोरेट अफेयर विभाग के अमरेश पंडा, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अभिषेक अग्रवाल, स्थानीय अंचल के नटवर शर्मा, दिनेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, आशिष  शतपति और रमेश केसरी प्रमुख उपस्थित थे l