डालमिया सिमेंट के प्रमुख एसेंट बिजनेस लीडर अवार्ड से सम्मानित
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख को मुंबई में ईटी एसेंट बिजनेस लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी "डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यनिर्वाही निर्देशक एवं राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख श्री गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार को ईटी एसेंट बिजनेस लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है l

17 फरवरी-2023 को मुंबई के बांद्रा में स्थित होटल ताज लैंड्स में ईटी एसेंट द्वारा बिजनेस लीडर्स ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 के 21वें वैश्विक संस्करण और 6 वाँ भारत संस्करण का आयोजन किया गया था ।
यह अवार्ड डॉ. भास्कर चटर्जी, आईएस, पूर्व डायरेक्टर और भारतीय कॉर्पोरेट अफेयर्स संस्थान के सीईओ द्वारा जिरकुंटवार को उद्योग जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि श्री जिरकुंटवार ने हमेशा सीमेंट व्यवसाय सहित औद्योगिक क्षेत्र में अच्छी रणनीति और स्थिरता पर जोर दिया है। भारत में विभिन्न बड़े औद्योगिक संगठनों में काम करने के अलावा, श्री गिरकुंटवार ने उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय के देशों में भी काम किया है।






