डालमिया सीमेंट द्वारा ग्रामांचल में डिजिटल साक्षरता और उद्यमिता प्रशिक्षण

डालमिया सीमेंट द्वारा ग्रामांचल में डिजिटल साक्षरता और उद्यमिता प्रशिक्षण

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

राजगांगपुर के युवाओं को एक बेहतर भविष्य बनाने और डिजिटल दुनिया के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत राजगांगपुर और कुतरा ब्लॉक में एचपी इंडिया के साथ साझेदारी कर  कंप्यूटर शिक्षा वल्र्ड ऑन व्हील्स‘ (डब्ल्यूओडब्ल्यू) नाम से परिचित डिजिटल लर्निंग लैबको फिर से शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल इस लैब का उद्घाटन सागरिका नाथ (पुलिस अधीक्षक), सुंदरगढ़ ने किया था।इसके माध्यम से 43 गांवों के करीब 343 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा दी गई थी l संयंत्र द्वारा चलित माह से कार्यक्रम को फिर से आरम्भ किया गया है, जिसे अप्रैल 2021 से कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। वर्तमान में कटंग, लांजीबर्ना, खेरामुता गांवों के लगभग 40 छात्रों, एसएचजी सदस्य, वार्ड सदस्य आदि को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिक्षार्थी बुनियादी उद्देश्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर सकेगे अर्थात वह अपने निजी/कारोबारी पत्र तैयार कर सकेगे, इंटरनेट पर विविध सामग्री तलाश सकेगे, मेल भेज सकेगे और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने आदि में सक्षम होगे। इससे छोटे कारोबारी समुदायों, एसएचजी को कंप्यूटर का उपयोग करके अपने छोटे खाते को बनाए रखने और सूचना प्रौद्योगिकी की दुनिया में आनंद लेने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण छात्र, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करना काफी महंगा और कठिन होता है l इस "वल्र्ड ऑन व्हील्स" पर कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क होगी और कोई भी इस प्रशिक्षण सुविधा का लाभ उठा सकता है। इस पहल का उद्देश्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में अधिक से अधिक लाभार्थी, एसएचजी सदस्य और युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना है। संयंत्र का यह मानना है की यह प्रयोगशाला स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष तौर पर उपयोगी साबित होगी। इस पहल के माध्यम से समाज के वंचित समुदायों में नए अवसर पैदा किए जा सकेंगे l

विज्ञापन