ट्रेनो के ठहराव की मांग को लेकर ट्रैक जाम

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

बामडा़ रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आज स्थानीय लोग रेलवे पटरी पर बैठ गए जिससे हावड़ा मुंबई और पूरी हटिया इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें बाधित हुई है लोगों की मांग है कि कोरोना काल में बंद किए गए ट्रेनों को फिर से सुचारू रूप से चलाया जाए और सभी ट्रेनों का स्थाई ठहराव बामडा़ रेलवे स्टेशन पर किया जाए।
आज हजारो लोग बामडा़ रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी पर उतर आए है जिससे इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनो को आज रद्द किया गया है तो कई ट्रेनो को रोक दिया गया है।इन ट्रेनो में बैठे यात्रीयो को भोजन पानी जैसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि यात्रियो को असुविधा ना हो इसके इंतजाम किए जा रहे है वही कुछ धर्मपरायण लोग भी यात्रियो की सेवा के लिए आगे आए है।

रेलवे पटरी पर ट्रेन रोक कर प्रदर्शन कर रहे लोगो की मांग है कि 

बामडा़ स्टेशन में इन ट्रेनो का ठहराव हो 

1.  ट्रेनों का ठहराव 1. 12871/12872 - 2. 18477/18478 - 3. 13351/13352 - 4. 18189/18190 - 5. 18309/18310 - हावड़ा टिटिलागढ़ सुपरफास्ट स्टील एक्सप्रेस।  पुरी योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस।  धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस।  टाटा एंडाकुलम एक्सप्रेस।  संबलपुर जम्मू और कश्मीर मुरी एक्सप्रेस।  9. राउरकेला भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्थायी ठहराव।  1. 22839/22840 - 2. 12833/12834 - हावड़ा अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस।  राजेंद्रनगर दुर्ग एक्सप्रेस।  3. 13287/13288 - 3.  नई ट्रेन स्टॉपेज राउरकेला जगदलपुर कोरापुट एक्सप्रेस।  1. 18107/18108 - 2. 18311/18312 - संबलपुर बनारस एक्सप्रेस।  इन सभी ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है जिसे लेकर रेलवे ट्रैक को जाम कर हजारों की संख्या में लोग रेलवे लाइन पर बैठे हैं समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की खुलने की सूचना नहीं मिली थी वही विभिन्न ट्रेनों को दोनों और रोक दिया गया है जिसे लेकर यात्री परेशान हैं अब देखना यह होगा इसकी फैसला कब होती है फिलहाल अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों में चर्चा चल रही है।