ट्रेनी डाक्टर को बंडा़मुंडा़ में दी गई श्रद्धांजलि

ट्रेनी डाक्टर को बंडा़मुंडा़ में दी गई श्रद्धांजलि

रेल नगरी बंडामुंडा में डॉक्टर मोमिता देवनाथ हत्याकांड के विरोध में मोमबत्ती शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बंडामुंडा के स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मांग की कि डॉक्टर ममता देवनाथ को न्याय मिले और हत्यारोपी को फांसी देने की मांग भी हुई।

यह शोभायात्रा बंडामुंडा कॉलेज से निकल कर डी.केबिन चौक, डी सेक्टर चौक, सी सेक्टर हॉस्पिटल से निकलकर मधु मंडल  तक निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल श्रीमती प्रमिला सोना ने बताया कि कलकत्ता में डॉ मोमिता देवनाथ के साथ बलात्कार कर नृशंस हत्या कर दी गई। जिसके विरोध के रूप में हमलोग आज कैंडल मार्च निकाले हैं। हमलोग चाहते हैं हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि समाज को मैसेज जाए की ऐसी घटना भी दोबारा न हो सके। हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग करते हैं।उन्होंने कहा कि हमलोग सीबीआई से मांग करते हैं कि निष्पक्ष जांच कर इस हत्या में जो भी अपराधी शामिल है उसको फांसी की सजा हो ताकि फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इस कैंडल मार्च मे भाजपा के पूर्व पार्षद प्रमिला सोना,दीपा दत्ता, लीला साहू,जय सिंह,भारती सिंह,संगीता महतो, गायत्री जीना,संगीता सिंह, अनीता जगदाले,तपस्विनी जगदला, सनहा कविराज,डोलिया सेन गुप्ता,इप्शिता,स्वाति श्रीवास्तव, सुनीता दत्ता‌,रोशनी, सोनी सहित सभी महिलाओं ने डॉ मोमिता देवनाथ को आत्मा शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।