ट्रक लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

ट्रक लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में ईट लदी ट्रक को लूट लेने का अनोखा मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार युवको द्वारा ईंट लदी ट्रक के चालक पर हमलाकर ट्रक लूट ले गए।
इस मामले में कोयलरी थाना में लिखित शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए ट्रक को डेराचौक से बरामद किया जिसका नंबर ओडी "19 एफ 1194" है। 
इस लूट को अंजाम देने वाले शिवव्रत महाराणा, रमन कुमार साहू, सत्यजित प्रधान व मानस नायक नामक चार युवको को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा इनके पास से लूट की गई ईट व तीन मोटरसाइकल बरामद किया है।