ट्रक मालिक संघ का चुनाव कल
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ के चुनाव पर कोर्ट द्वारा लगी रोक हटने के बाद अब 31 जुलाई सोमवार को मतदान कराया जाएगा।
ज्ञात हो कि गत 15 जुलाई को ट्रक मालिक संघ की नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष पद सहित कुल सात पदों के लिए वोट डाले जाने थे लेकिन एक दिन पहले 14 जुलाई को संघ के सदस्य जियाउल हक सहित पांच सदस्यों द्वारा विभिन्न अनियमितता को लेकर राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ का चुनाव पर सीनियर सिविल कोर्ट में दायर याचिका न. 86/2023 की सुनवाई कर माननीय कोर्ट ने मतदान पर रोक लगा दी थी।
वही गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने पिछले आदेश को बदल कर मतदान व चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है। जिसके बाद शनिवार की शाम हुई चुनाव कमिटी की बैठक में सोमवार को मतदान कराने की घोषणा की गई जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन सहित सभी प्रत्याशियों को दे दी गई है।अब सभी को कल का बेसब्री से इंतजार है।





