पूर्वतट रेल कर्मचारीयो की त्रैवार्षिक बैठक संपन्न

पूर्वतट रेल कर्मचारीयो की त्रैवार्षिक बैठक संपन्न

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

पुर्वतट रेलपथ श्रमिक कांग्रेस तालचेर शाखा की त्रैवार्षिक बैठक संपन्न 
तालचेर ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस तालचेर शाखा की नौवीं तिमाही आम सभा आयोजित की गई । इस सभा के मुख्य अतिथि ईस्ट कोस्ट रेलवे वर्कर्स कांग्रेस के महासचिव रमेश चंद्र साहू थे, और तलचेर शाखा के एसके दुबे पीके साहनी, वीएस प्रसाद, एसके सिंहा, राधाकृष्ण धीर आदि लोगों ने सम्मानित अतिथि के रूप में अंश ग्रहण किया। 
बैठक की अध्यक्षता एसके दास ने की।  शाखा संपादक एसके दुबे ने दो वर्ष के कार्यकाल की संक्षिप्त विवरणी प्रस्तुत की। पुरानी समिति को भंग कर दिया गया और सर्वसम्मति से एक नयी समिति का गठन किया गया।  इस बैठक में सभी कर्मचारियों के लिए  स्टाफ क्वार्टर का निर्माण, कोयला खदान साइडिंग में कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था, सहायक रेलकर्मियों की पदोन्नति, 1800 से 2000 की शुरुआत में ट्रेन प्रबंधकों की पदोन्नति, स्टेशनों में कर्मचारियों के आवास, ट्रेन प्रबंधकों के वेतन में वृद्धि अधीक्षक के पद, पेयजल की व्यवस्था, समय पर ओटी, अस्पतालों में बाल चिकित्सक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था जैसे कई अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। अंत में शाखा सचिव श्री दुबे ने सभी का धन्यवाद करते हुए आने वाले दिनों में सभी प्रकार के कार्यों में कर्मचारियों का सहयोग करने का वादा किया।