ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के नए गेरेज भवन का उद्घाटन
ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के नए गेरेज भवन का उद्घाटन किया गया
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के एक बड़ी संस्था राजगांगपुर ट्रक मालिक एसोसिएशन ने नये गेरेज भवन का उद्घाटन किया गया. ज्ञात हो कि सूरज प्रोडक्ट्स द्वारा एक नया गेरेज भवन बनाया गया और ट्रक ओनर्स एसोसिएशन को सौंप दिया गया।
नए गेरेज भावन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में राजगांगपुर विधायक डॉ सीएस राजन एक्का ने किया.
उद्घाटन समारोह में स्थानीय एसडीपीओ अभिषेक पानिगरही, पुलिस स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन प्रधान, नगरपाल माधुरी लुगुन, उप नगरपाल एमडी इफान, पूर्व उप नगरपाल इफ्तिखार अहमद, सूरज प्रोडक्ट ली0 के अधिकारी अभिमन्यु साहू शामिल हुए। अतिथियों ने ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की कार्यशैली की सराहना करते हुए और अधिक सहयोग करने का वादा किया. विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का के प्रयास से समस्या का समाधान करने के साथ ही राजगांगपुर को और विकास किया जा सके उसके लिए मेरा प्रयास जारी है उन्होंने राय व्यक्त की और कहा कि यह जारी रहेगा.
वही एसोसिएशन में कार्यरत दिबांग बसंत निम श्रेस्ट के कार्य की सराहना कर उन्हें सम्मानित किया गया संघ से जुड़े सभी कर्मचारियों को उपस्थित अतिथियो के हाथों समानित की गई उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने पुलवामा में आज ही के दिन शहीद जवानों के आत्मा के शांति हेतु दो मौन रखा
वही उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ट्रक मालिक कुलदीप सिंह ने की. एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश नंदा ने संस्था के लिये एक एम्बुलेंस विधायक से मांग की वही महासचिव जगन्नाथ यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।





