ज्येष्ठ यात्रा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
लुगेई यात्रा टोला में रविवार को ज्येष्ठ यात्रा महोत्सव पारंपरिक उल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। “स्वागतम जयधरम, स्वागतम जयपीढ़ा, स्वागतम जयचाला” के उद्घोष के बीच आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं अतिथिगण शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति आरंभ हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकधुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक गीत एवं पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा।
महोत्सव के सफल आयोजन में लानल टोप्पो, अलरास खारा एवं लाकरा सहित अन्य आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में बंधना टोप्पो, बुदु खेस, लिटी तिर्की, अलाहद खाखा, सावित्री बरुआ, मिनी लकड़ा, धनमती कुजूर, जितबाहन किंडो, गंगा टोप्पो, जाबु मिंज, साहदेव खाखा, राजेश खाखा तथा रत्ना शिर्षा रॉय (बापी) आदी लोगों की मुख्य भूमिका रही।





