युवतीयों की तस्करी करने वाले पुलिस के हत्थे चढे़

 युवतीयों की तस्करी करने वाले पुलिस के हत्थे चढे़

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के कुतरा थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर युवतीयों की तस्करी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संलिप्त एक बड़ा गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसमें अभी तक महिला समेत 6 लोगों को कोट चालान किया गया है।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरगढ़ जिला के कुतरा थाना क्षेत्र में बहुत दिनों से युवतियों की तस्करी करने का असामाजिक कार्य प्रकाश में आया है, मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने दिखाई सक्रियता और एक बड़ी गिरोह को पकड़ने में कामयाब हुई है। ज्ञात हो की केस संख्या 99/ 24 के अनुसार पुलिस जांच में राजस्थान के बारा जिला से दो नाबालिक लड़कियों को मानव तस्करी करने वाले गिरोह के जाल से धर दबोच कर बाहर निकाला है।

वहीं पुलिस के अनुसार बताया गया कि यह मानव तस्कर का एक बड़ा गिरोह है जो नाबालिक एवं बालिक युवतियों को नौकरी का झांसा देकर राजस्थान में ले जाकर शादी करने पर मजबूर करते थे,  उन लड़कियों को वहां के लोगों के हाथों बेच दिया जाता था। एक युवती की कीमत तकरीबन ढाई से तीन लाख रुपये तक होती थी। 

इस जघन्य अपराध का खुलासा कुतरा थाना के पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया। इस तस्करी का खुलासा तब हुआ जब मामले की छानबीन करते हुए राजस्थान से दो नाबालिक युवतीयों को बरामद कर इससे जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया गया,जिनमें एक महिला भी है। गिरफ्तार लोगों में 2 लोग राजस्थान के और 4 लोग ओडिशा के रहने वाले है।इन सभी को गिफ्तार कर इनके ऊपर धारा 363 के तहत 363/ 366/ 370 /370 ए/ 372 /373 /376 (2)(n) 468/471/506/120 (B)/34 सेक्शन 06 के तहत पॉस्को एक्ट  सेक्शन 09/10 चाइल्ड मैरिड एक्ट सेक्शन 81 के तहद मामला दर्ज कर इनका चालान किया गया है, पुलिस अभी भी इस घटना की जांच में लगी है। 

वही अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणिग्रही एवं थाना प्रभारी मनोरंजन बीसी के टीम द्वारा इस मानव तस्करी की गिरोह को पकडा़ गया है। पुलिस द्वारा युवतियों को हिदायत दी गई है कि नौकरी के नाम पर झांसा देने वाले गिरोह से सतर्क रहे पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही नौकरी की लिए तैयार हो  नहीं तो आप भी इसका शिकार बन सकते हैं।