ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर अयोध्या धाम में धार्मिक उत्साह

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर अयोध्या धाम में धार्मिक उत्साह

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या धाम: ज्येष्ठ माह के "बड़े मंगलवार" के शुभ अवसर पर आज अयोध्या धाम स्थित संस्कृत पाठशाला, हनुमानगढ़ी, रामपथ पर एक भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री मंगला श्रृंगार आरती सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के अध्यक्ष महेश तिवारी ने बताया कि यह भंडारा ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के महत्व को देखते हुए आयोजित किया गया है, जिसमें सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। संरक्षक हनुमान पांडे और कोषाध्यक्ष अमन त्रिपाठी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस पुनीत कार्य में समिति के सदस्यगण - आशीष पांडे, वेद प्रकाश तिवारी, सुभाष कुमार, दीपक सिंह, विष्णु कौशल, सुरेश पांडे, विकास पांडे, अभिषेक मिश्रा, नीतीश वर्मा, चंद्रप्रकाश मौर्य, सूरज मिश्रा, और रवि मिश्रा के साथ-साथ मॉडर्न बुक डिपो ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।भंडारे में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया और समिति के इस प्रयास की सराहना की।