जोबा माझी ने ग्रामीणों के मूलभूत समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

जोबा माझी ने ग्रामीणों के मूलभूत समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

पश्चिम सिहभुम के पूर्व मंत्री सह विधायक जोबा मांझी ने किया तीन पीसीसी व एक पुलिया का शिलान्यास।

मनोहरपुर:

पूर्व मंत्री सह मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी ने बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड में तीन पीसीसी सड़क और एक पुलिया का विधिवत् शिलान्यास किया, जिसमें राईडीह पंचायत के जोजोगुटू में एनआरईपी विभाग से सोमा चेरोवा के घर से जीईएल चर्च होते हुए सलोमी गुड़िया के घर तक 1.की.मी.पीसीसी सड़क का निर्माण,सोनपोखरी कुम्हारटोली बीएसएनएल टावर चौक से राउतु हेंब्रोम के घर से होते हुए श्याम हेंब्रोम के घर तक, एनआरईपी से 2.की.मी.पीसीसी सड़क का निर्माण,डिंबुली पंचायत के  तुमसाई में एनआरईंपी से देवेंद्र चौक से रवींद्र सिद्धू के घर तक 1.8 की.मी.पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा,वहीं प्रखंड के डिंबुली पंचायत के अरवाकोचा नाला पर पुलिया का निर्माण जो जरीका टोला से बोदरा टोला को जोड़ेगी।

जोबा मांझी ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हो रहे है,ग्रामीणों के देख रेख में गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्माण हो,कहा कि इसके लिए गांव के लोगों की सहभागिता ज़रूरी है, इस दौरान जोबा मांझी ने ग्रामीणों के संग बैठक कर उनकी मुलभूत समस्याओं से अवगत हुए, साथ ही उन समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया.इस मौके पर बीडीओ शक्ति कुंज,मुखिया अशोक बंदा,कनीय अभियंता हरिनंदन रजक,संवेदक बसंत हरलालका,वशिष्ठ यादव,मुकेश रजक,मदन कुमार,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मानुऐल बेक,बंदना उरांव,अजहर अली,किशोर खलखो,मो.उमर,अमर महतो,चंचल रवानी चीकू,टिंकू महतो समेत काफ़ी संख्या में ग्रामीण लाभुकगण उपस्थित थे।