जेएएससी पेपरलिक मामले में घिर सकते है कई अधिकारी
झारखंड में हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।
यह मामला यहाँ तक बढ़ गया कि इसकी जाँच प्रवर्तन निदेशालय और (ED) या विशेष जाँच दल (SIT) से कराने की मांग उठने लगी है।
इस मामले को तूल देते हुए झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति (JBKSS)के छात्र विंग झारखण्ड प्रदेश छात्र संघ (JSSU ) प्रमुख जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन नेतृत्वकर्ता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम ने झारखंड के राज्यपाल महामहिम सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर मामले से संबंधित सनसनीखेज सबूत सौंपा। सारे सबूत राज्यपाल महोदय के माध्यम से सीजीएल मामला पर जांच कर रहे एसआईटी और ईडी टीम को भेजा जायेगा। तथा मुख्य सचिव एल खियांगते के निरीक्षण में निष्पक जांच किया जायेगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि निष्पक्ष जाँच हुई तो कई अधिकारी को जेल हो सकती है। और झारखंड से भ्रष्टाचार खत्म होगा।
देवेन्द्र नाथ महतो ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर सीजीएल घोटाला से संबंधित प्रमाण सौप कर इस मामले पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा किया।





