जिले में विद्यार्थियों का खडी़ छुआ और प्रवेश उत्सव मनाया गया

जिले में विद्यार्थियों का खडी़ छुआ और प्रवेश उत्सव मनाया गया

 पूरे राज्य में खडी़ छुआ और प्रवेश उत्सव मनाया गया । सुंदरगढ़ जिले में भी यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाई गई। प्रवेश और नामांकन उत्सव बच्चों को स्कूल की ओर खींचने, स्कूल प्रबंधन कमिटी, अभिभावक, माता पिता और समाज में शिशु बाटिका और पहली कक्षा में प्रवेश के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता लाने के लिए हुई।

किरेई के स्कूल में जिला स्तरीय नामांकन उत्सव और प्रवेश उत्सव बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उत्सव में ओडिशा विधानसभा के उप वाचस्पति, भवानी शंकर भोई, जिला परिषद अध्यक्ष कुंती प्रधान, सुंदरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष तान्या मिश्रा, अतिरिक्त जिला पाल, सूरज पटनायक, जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर बेहरा और दूसरे अधिकारी मौजूद थे और उन्होंने बच्चों को खडी़ बांटी। विद्यालय में प्रवेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर कई मनोरंजक और शिक्षा वर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के शिक्षकों ने प्रवेश लेने वाले बच्चों का पारंपरिक तरीके से फूलों के गुलदस्ते और चंदन तिलक, देकर स्कूल में स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक तरीके से खडी़ बांटी गई। इस मौके पर कक्षा-9 और कक्षा 10 के छात्रों को किताबें भी बांटी गईं।इस मौके पर मेहमानों ने एक जागरूकता रथ का भी उद्घाटन किया। यह रथ अलग-अलग जगहों पर जाकर शिक्षा के लिए जागरूकता फैलाएगा।इस उत्सव में सभी शिक्षक, छात्र, और स्कूल प्रबंधन कमिटी के सदस्य मौजूद थे।