जिले में लगे उद्योग कितना प्रदुषण फैला रहे है मांगा गया डाटा
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद् इकाई के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ सामल ने सूंदरगढ़ जिले में स्थित राउरकेला स्टील प्लांट समेत सभी कल कारखानों से होने वाले प्रदुषण पर चिंता व्यक्त की है।
अमिताभ सामल ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की राउरकेला शाखा के अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण वैज्ञानिक एवं क्षेत्रीय अधिकारी डाक्टर अनुप कुमार मलिक से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से अमिताभ सामल ने यह मांग की है कि, सूंदरगढ़ जिले में स्थित औद्योगिक संयंत्रों के प्रदुषण नियंत्रण उपायों की वर्तमान स्थिति, अपशिष्ट प्रबंधन, और इन उद्योगों के समग्र पर्यावरण अनुपालन से संबंधित उपलब्ध डेटा और अवलोकन साझा किया जाए ।





