जिले के सभी पुलिस थानो और चौकियों में फहरा तिरंगा
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़: 74 वें गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ पुलिस मुख्यालय सहित जिले के सभी थानो और चौकियों में शान से लहराया तिरंगा…..
देश में 74 वें गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । रायगढ़ जिले में भी शासकीय तथा निजी भवनों पर बड़े शान से तिरंगा लहराया गया।
गणतंत्र दिवस की सुबह रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सशस्त्र जवानों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, पुलिस मुख्यालय के मंड़ल पुलिस अधिकारी वेनेडिक्ट मिंज, कार्यालय मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर एवं पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे । वहीं एसडीओपी कार्यालय खरसिया में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी निमिषा पाण्डेय तथा एसडीओपी कार्यालय धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया है ।





