जिलापरिषद पद के लिए उम्मीदवारो ने किया नामांकन

 जिलापरिषद पद के लिए उम्मीदवारो ने किया नामांकन

अनुराग आचार्य (व्योरो चीफ : अंगुल) 

कणिहा प्रखंड़ के 8 एवं 10 नम्बर जिलापरिषद जोन के उम्मीदवारो ने की नामांकन ।
तालचर उप जिलाधिकारी के कार्यालय पर बुधवार की पूर्वाह्न जिलापरिषद पद के लिए उम्मीदवारो ने अपना नामांकन दाखिल किया।
पाल्लोडा़ निर्वाचन मंडली के भाजपा नेता तथा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अशोक महान्ति की उपस्थिति में भाजपा उम्मीदवार चन्दन स्वराज एवं स्वर्ण मंजरी बेहरा ने क्रमशः आठ और दस नंबर वार्ड से नामांकन भरा है। 
इस दौरान उम्मीदवारो का हौसला बढा़ने के लिए भाजपा जिला उप सभापति नृसिंह बराल, जिला महिला मोर्चा नेत्री वसंत मंजरी प्रधान, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।