जिले में एम्स की माँग को लेकर काॅग्रेस का बंद
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बनाने को लेकर बिपक्ष की कांग्रेस पार्टी की ओर से आज पूरे सुंदरगढ़ को बंद रखा गया।
सुंदरगढ़ जिले में एम्स बनाने को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से सुंदरगढ़ जिले को बंद रखा गया था। वही राजगांगपुर विधायक डॉक्टर सी एस राजन एक्का के नेतृत्व में राजगंगपुर शहर में एक रैली निकालकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी दुकानों एवं सरकारी संस्थानो को बंद करवा दी।
बताते चले कि सुंदरगढ़ जिले में एनटीपीसी द्वारा एक भव्य अस्पताल की स्थापना की गई है, जिसे एम्स अस्पताल के रूप में स्वीकृति प्रदान करने हेतु आज कांग्रेसियों द्वारा जिले में बंद का आह्वान किया गया था, जिसे लेकर राजगांगपुर के विधायक सीएस राजन एक्का के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था सड़क पर निकल कर विरोध जताते हुए सभी दुकानों समेत सरकारी कार्यालयों को बंद करवा दी यहां तक की सभी बैंको को भी बंद करावा दिया गया। इन लोगो का कहना है कि सुंदरगढ़ जिला ओडिशा की बडे़ जिलो में से एक है। इस जिले में एक एम्स अस्पताल माँग पहले से ही की जा रही है। वर्तमान में एनटीपीसी द्वारा सुंदरगढ़ जिले में जिस अस्पताल का निर्माण की गई है, उसे एम्स की स्वीकृति दी जाए। ज्ञात हो कि कांग्रेसियों को किसी सूत्र के माध्यम से यह पता चला था कि संबलपुर जिला में ओडिशा का दूसरा एम्स अस्पताल बनाने की बात हो रही है जिसे लेकर आज सुंदरगढ़ में कांग्रेसियों ने एम्स की माँग करते हुए जिले में बंद का आह्वान किया। अब देखना यह है कि इस बिरोध प्रदर्शन के बाद सरकार सुंदरगढ़ वासियों को एम्स का तोहफ़ा देती है या निरास करती है।





