जल्द धनवान बनने के चक्कर में ठग लिए गए साढे़ दस लाख
राउरकेला में साढे़ दस लाख रुपये की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।
राउरकेला साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने व्हाटसएप में मिली संदेश के झांसे में आ गया और उन्होने दिए गए लिंक http//:kvip.top पर जाकर 10 लाख 50 हजार रुपये ट्रेडिंग पर लगा दिए। जिसके बाद उन्हें ठगें जाने का एहसास हुआ तो उन्होने राउरकेला साईबर थाना में जाकर इसकी शिकायत की।
राउरकेला उदितनगर स्थित साइबर थाना में इस शिकायत के आधार पर थानाकांड़ संख्या 15/24 भादावी की धारा 420,419,465,467,471,120बी,34,(66सी,66डी-साइबर अपराध) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
विभिन्न मीडिया के माध्यम से आनलाईन ठगी के लिए जागरूक किए जाने के बावजूद लोगों का इस तरह ठगे जाना लोगों को जल्द पैसा कमाने की लालसा को दर्साता है। अबतक जितने भी ऐसे ठगी के मामले सामने आए है, उनमें पढे़लिखे लोगों का ही ठगे जाने की बात ही पता चला है। जो कमसे कम समय में धनवान बनना चाहते है। ऐसे लोगों से औरों को सबक लेने की जरूरत है।





