जलता कोयलरी -जिम्मेदार कौन
अनुराग अचार्य ( संवाददाता )
तालचर : करोडो रुपये की राष्ट्रीय संपत्ति जल रही है, न तो प्रशासन और न ही एमसीएल सुद ले रहा है।
तालचर में कोयले की आठ खुली खदानें हैं। केंद्र और राज्य सरकार को करोडो का राजस्व देने वाली ये खदाने आज धू-धू कर जल रही है,पर सूद लेने वाला कोइ नही।तालचर में अनंत और जगन्नाथ कोयला खदानों में खुले में रखा गया कोयला का बहुत बडा स्टाक जल रहा है। इस मामले को लेकर कोयला स्टॉक के प्रभारी से पूछे जाने पर, उन्होंने किसी भी तरह से टिप्पणी करने पर साफ मना कर दिया।
इस तरह करोडो की राष्ट्रीय संपत्ति को आग के हवाले कर देने की इजाजत किसने दी।
देखना यह है कि क्या जगन्नाथ कोयला खदान के महाप्रबंधक और परियोजना अधिकारी कोयला स्टॉक प्रभारी के खिलाफ कोइ कार्रवाई करते है या नहीं।





