प्रयागराज कुंभ भूमि पूजन किया गया
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या: आनेवाले जनवरी माह से प्रयागराज में गंगा नदी के तट पर होने जा रहे महाकुंभ की तैयारी जोरशोर से चल रही है। 12 वर्षो में एक बार आनेवाला महाकुंभ इस वर्ष प्रयागराज में होने जा रहा है।जिसको लेकर अयोध्या में विभिन्न अखाड़े के साधुसंतों ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।
प्रयागराज कुंभ भूमि पूजन कार्यक्रम में निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत मुरली दास महाराज, निर्मोही अनी अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास महाराज, दिगंबर अनी अखाड़ा के महंत रामकिशोर दास शास्त्री महाराज, खाकी अखाड़ा के महंत मोहन दास महाराज, निर्वाणी अनी अखाड़ा के महासचिव सत्यदेव दास महाराज, डॉ महेश दास महाराज, राजेश दास महाराज, हेमंत दास महाराज, महंत संतोष दास सतुआ बाबा, रामजी शरण महाराज सहित अधिक संख्या में साधु संत उपस्थित रहे।





