जमीन विवाद में दगी कारतूस से एक की मौत
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले झीरपानी पंचायत के झरीया कोचा अंचल में जमीन बिवाद को लेकर चली गोली एक की मौत। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार अपराधी की तलाश में पुलिस ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झीरपानी पंचायत के झरिया कोचा में रहने वाले बांछानिधी तांति को पडोसी ने एक आनाबादी जमीन के विवाद को लेकर गोली मार दी। इस भू-खंड से होकर बाछानिधी तांति का परिवार आना-जाना करता था, इस भू -खंड़ को लेकर दोनों परिवारो में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। आज सुबह छः बजे जब बांछा निधि उस रास्ते से होकर जा रहा था ठीक उसी समय पडोसी ने उसके जांघ में गोली मार दी। उसे तत्काल पहले जगदा स्थित सी.डब्लू.एस. अस्पताल ले जाया गया,वहां से राउरकेला सरकारी अस्पताल और अंत में इस्पात जेनरल अस्पताल। पर अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झीरपानी थाना के घेराव किया।
झीरपानी थाना से मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को पकड़ नही पाई है।





