जन सुनवाई में 6 मुद्दो का मौके पर ही हुआ फैसला
कलेक्टर डॉ पराग एच गवली की अध्यक्षता में राउरकेला में जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस जन सुनवाई में उन्होंने कुल 38 व्यक्तिगत और सामुदायिक नेतृत्व वाली शिकायतों को सुना और मौके पर ही 6 मुद्दों का समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को शेष शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एडीएम राउरकेला डॉ शुभंकर महापात्र,पुलिस अधीक्षक राउरकेला एमके भामू, जेडपी सीडीओ और ईओ श्री भैरब सिंह पटेल, पीडी डूडा और सीईओ डीएमएफ श्रीमती रीता डांग, सीडीएमओ सुंदरगढ़, उप कलेक्टर (आपातकालीन) श्रीमती कुंती रानी नाइक, उप कलेक्टर पानपोश, पीए आईटीडीए, सत्र में मौजूद थे।





