चुना पत्थर खान की शिकायत करने पर पाँच गिरफ्तार

चुना पत्थर खान की शिकायत करने पर पाँच गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

कुत्रा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले खटकुल बहाल स्थित जेएसडब्ल्यू सीमेंट के चूना पत्थर खदान की शिकायत मिलने पर खदान अधिकारी के समक्ष की गई खदान में ब्लास्टींग।

सुंदरगढ़ जिला के कुत्रा ब्लॉक के खटकुल बहाल पंचायत में जेएसडब्ल्यू सीमेंट का चूना पत्थर खान है जहां ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया था कि खान में ब्लास्टिंग होने पर पत्थर उड़कर  ग्रामीणों के घर के ऊपर गिरता है इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी।

आपको बता दें कि ग्रामीणों की शिकायत पर खनन अधिकारी समेत तहसीलदार एवं प्रशासन की ओर से पांच बटालियन फोर्स के समक्ष चूना पत्थर खदान में ब्लास्टिंग कराई गई ब्लास्टिंग से पत्थर उड़ने की घटना के प्रमाण अधिकारी को नहीं मिला। 

 वही ग्रामीणों का कहना है कि आज का ब्लास्टिंग अलग तरीके से की गई है जिससे आवाज भी कम हुई और पत्थर भी नही उडे़  
वहीं प्रशासन की ओर से विरोध करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है,  जिससे ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है।