चक्रधरपुर रेलमंड़ल में रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद

पश्चिम सिहभुम में हाई अलर्ट

चक्रधरपुर रेलमंड़ल में रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद

झारखंड राज्य के पश्चिम सिहभुम जिला में स्थित किरीबुरू और मेघाहातु में नक्सलियों द्वारा पोस्टरबाजी किए जाने के बाद से चक्रधरपूर रेल मंड़ल पूरी तरह सतर्क है। रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंड़ल अंतर्गत आनेवाले चक्रधरपुर रेलवे  स्टेशन से ओड़िशा सिमांचल क्षेत्र जरईकेला तक फैली रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद है और इन क्षेत्रों में पोस्टरबाजी होने के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ,रेलवे सुरक्षा बल का विशेष दस्ता पूरे क्षेत्र में गश्त कर रहा है। यहाँ तक की बीती रात चक्रधरपुर और राउरकेला के बीच  यात्री रेलगाड़ी एवं मालवाही रेलगाड़ी का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। यात्री रेल गाड़ीयों को टाटानगर रेलवे स्टेशन, सीनी रेलवे स्टेशन, राउरकेला रेलवे स्टेशन, बिसरा रेलवे स्टेशन और जरईकेला रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया था। इन गाड़ियों को सुबह कडी़ सुरक्षा के बीच खतरा संभावित रेलवे स्टेशन  के पार करवाया गया। 
देखा गया है कि माओवादी ऐसे अवसरों पर अक्सर रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुँचाने का काम करते है। माओवादियों द्वारा चक्रधरपुर और जरईकेला के बीच रेलवे पटरी को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। इसलिए रेलवे पुलिस बल द्वारा खतरा संभावित क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पटरीयों पर गश्त जारी है। 

खबर है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे की संपत्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार नक्सली बंदी को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल ने अलर्ट जारी कर दिया है। इधर पुलिस भी अलर्ट पर है। रेलवे सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं, रेलवे की ओर से बताया गया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर, पोसैता, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, चक्रधरपुर व चांडिल रेलवे स्टेशनों समेत अन्य स्थानों के सारे रेल पटरी पर सुरक्षा बल मुस्तैद हैं. रेल पुल और रेल पटरी पर नियमित गगश्ती होगी. स्टेशन मास्टर, केबिन मैन, ड्राइवर, गार्ड समेत सभी स्टेशन कर्मचारी अलर्ट पर हैं।