घोषित हुए प्रखंड़ उपाध्यक्ष
निज प्रतिनिधि अंगुल/सुंदरगढ़
ओडिशा में प्रखंड़ उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।
यह चुनाव निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलापाल की अनुमति से प्रखंड़ कार्यालयो में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपन्न करवाया गया।
बिजयी उम्मीदवारो की विवरणी इस प्रकार है।
तालचेर
तालचेर प्रखंड़ में उपाध्यक्ष के लिए बीजद उम्मीदवार अंचला प्रधान चुनी गई है ।

वही सुंदरगढ़ जिला के विरमित्रपूर विधानसभा अंतर्गत आनेवाले बिसरा, नुआगाँ और कुवारमुंडा़ प्रखंड़, तथा बड़गांव प्रखंड़ में उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए प्रत्याशीयो की विवरणी इस प्रकार है।
बिसरा प्रखंड़
बिसरा ब्लाक में निर्दलीय प्रत्याशी तरन्नुम साबा छः के मुकाबले सात वोट पाकर एक वोट से विजयी हो कर उप ब्लाक प्रमुख के पद को हासिल करने में सफल रही है।

नुआगांव प्रखंड़
नुआगाँव ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी इदरिस कुला अपने प्रतिद्वंदी को मिले आठ वोट के मुकाबले बारह वोट पाकर चार वोटो से विजयी हुए।

कुवारमुंडा़ प्रखंड में सुनिता अहिर उपाध्यक्ष चुनी गई है
बड़गांव प्रखंड़
उसी तरह बडगाँव प्रखंड़ में भाजपा उम्मीदवार रश्मिता पटेल उपाध्यक्ष पद पर चुनी गई।






