घायलो के अस्पताल पहुंचने के बाद घटना स्थल पर पहुँची एंबुलेंस
राउरकेला से बंडामुंडा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क में उत्तम बस्ती के पास सामान दिशा में राउरकेल से बंडामुंडा़ की ओर जा रहे दो दुपहिया वाहन आपस में टकराने से 3 लोग घायल।
सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर से होकर बंडामुंडा़ की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर उत्तमबस्ती के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।
घटना स्थल पर मौजूद लोगो से मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूटी क्रमांक "ओडी 14के 2071" और एक मोटरसाइकिल क्रमांक "ओडी 17वी 4395" समान दिशा में राउरकेला से बंडामुंडा़ की ओर जा रहे थे, एक दूसरे से आगे निकलने की जल्दी में आपस में टकरा गए जिससे स्कूटी में सवार एक पुरूष व एक महिला और मोटरसाइकिल में सवार एक पुरुष तीनो दुर्घटना का शिकार हो कर घायल हो गए।
मौके पर पहुची पुलिस व घटना स्थल पर मौजूद लोगो की सहायता से तीनो घायलो को अस्पताल ले जाया गया।
घायलो को अस्पताल ले जाने के लिए (108)एंबुलेंस को फोन की गई थी पर देर तक एंबुलेंस के ना पहुँचने से मौके की नजाकत को देखते हुए घायलो को आटोरिक्सा की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। घायलो के चले जाने के बाद देर से पहुची एंबुलेंस।
घटना स्थल पर बंडा़मुंडा़ थाना प्रभारी बुलु स्वाईं शिघ्र ही स्थिति को नियंत्रण कर सड़क से भीड़ हटाते और घायलो को जल्द से जल्द चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो इसके इंतजाम करते देखे गए।





