विधिवत की गई श्री श्री शनैश्चर मंदिर की स्थापना

विधिवत की गई श्री श्री शनैश्चर मंदिर की स्थापना

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

कालाहांडी जिला के नार्ला प्रखंड़ अंतर्गत टोकरला ग्राम पंचायत के रेंदाबाहाली गांव में भव्य समारोह में नवनिर्मित श्री श्री शनैश्चर मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई महाकाल यात्रा में गांव के सैकड़ों पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर घंटा, शंख, हरिबोल, हुलहुली की मधूर ध्वनि के साथ कीर्तन करते हुए निकटस्थ डेम से जल उठाई,इस जल से अधिवास कर्म संपन्न किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह मंडल पूजा के साथ महायज्ञ पूजा शुरू हुई, उसके बाद धान्यधिबास, फलाधिबास, पुष्पाधिवास, शनि ठाकुर को स्नान मंडप और महास्नान के बाद शनि मंडप शनिवार की सुबह मंदिर में ध्वजारोहण, रत्नावेदी स्थापना, शनि ठाकुर मंदिर की परिक्रमा, इंद्राणी रोपण व शनि ठाकुर के गर्भगृह में प्रवेश, उसके बाद मिष्ठान्न का भोग लगाकर संध्या की पुष्पांजली ओर प्रसाद अर्पण किया गया। 

इस कार्यक्रम के तहत धर्मराज मिश्र ने पूजन किया जबकि खामसिंह मांझी एवं उनकी धर्मपत्नी क्षीरदी मांझी कर्ता का दायित्व निभाया।
जय श्री श्री शनैश्चराय नमः यूथ एसोसिएशन रेंदाबाहाली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष दगंबर सुना, उपाध्यक्ष योगेन्द्र भोई, सम्पादक अन्तर्यामी पान एवं रेंदाबाहाली के समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान गुरुवार के दिन भागवत परायण, शुक्रवार को पौराणिक नाटक एवं शनिवार को   सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कालाहांडी जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार सिंहदेव, नारला प्रखंड अध्यक्ष मनोरमा मोहंती, एवं उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मोहंती, नरला जिला परिषद सदस्य नमंता साहू, सहित गांव एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया,और प्रभु की कृपा प्राप्त की।