घातक हथियारो के साथ पाँच गिरफ्तार

घातक हथियारो के साथ पाँच गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में शुक्रवार - शनिवार की रात राजगांगपुर पुलिस ने डकैती जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने से पहले पांच आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके पास से घातक हथियार जब्त किया है।

राजगांगपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वे पांचो डकैती करने की तैयारी कर रहे थे।  इन पांचों पर राजगांगपुर स्थित ओसीएल के  (मैटिगेट) के पार्किंग यार्ड के पास ट्रक ड्राइवरों से मोबाइल फोन और नकदी लूटने का भी आरोप है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर आज न्यायालय भेज दिया गया है।  पुलिस द्वारा जब्त की गई वस्तुएं इस प्रकार है  :- 1. एक देशी पिस्तौल। 2. एक तलवार ।  3. एक भुजली ।  4. लोहे की दो छड़ें ।