गांधी जयंती के अवसर पर स्वतंत्र ग्राम सभा का आयोजन
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
गांधी जयंती के मौके पर झारसुगुड़ा जिले के लाईकेरा मुख्यालय में ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थानीय सरपंच प्रियंवदा बेहरा की अध्यक्षता में एक खास ग्राम सभा हुई। इस कार्यक्रम में लाईकेरा ग्राम पंचायत के विकास योजना , लोगों की समस्याओं और अलग अलग सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि सही लोगों तक उनका फायदा पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में कार्य निर्वाही अधिकारी दुष्मंत पुजारी, एडीईओ पुष्पांजलि भूए, नायब सरपंच तेजराज पटेल, वार्ड सदस्य अनिल कुमार सराफ, सभ्य सदस्य, एपीओ सुनयना बेहरा, बीईओ हिमांशु बाग, एएलओ अरुण कुमार जेटे, इरिगेशन ऑफिसर, सीआरपी सदस्य , एमबीके, आंगनवाड़ी कर्मी और कई दूसरे लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांववाले मौजूद थे। गांववालों ने गांव की अलग अलग समस्याओं के साथ साथ विकास के मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। खास तौर पर पीने का पानी, सफ़ाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल मज़दूरी खत्म करना, पक्की सड़कें, साफ़ सफ़ाई और दूसरी सुविधाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई। आखिर में, बाल मज़दूरी मुक्त ओडिशा ,हमारा संकल्प अभियान के तहत, लाईकेरा ग्राम पंचायत में , बाल मज़दूरी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए पदयात्रा निकाली गई। इस स्वतंत्र ग्रामसभा का संचालन कार्य निर्वाही अधिकारी, दुष्मंत पुजारी ने किया, एवं वार्ड सदस्य अनिल कुमार सराफ़ ने धन्यवाद अर्पण किया।





