गुमशुदा शब्जी व्यवसायी का शव तरकेरा घाट से हुआ बरामद
सुभाष गुप्ता (संवाददाता)
राउरकेला :
सुंदरगढ़ जिले के कुआंरामुंडा से लापता हुए संजय महतो का शव आज रघुनाथपाली थाना के पुलिसकर्मियो द्वारा तरकेराघाट से बरामद किया गया है।संजय एक शब्जी व्यवसायी थे और पिछले एक दिन पहले से लापता थे।
संजय जब दुसरे दिन भी शाम तक घर नहीं लौटा तब उसके परिवारवाले ने कुआंरामुंडा थाने में इस बात की जानकारी दी और अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू कर दी। आज कुछ स्थानीय लोगों से रघुनाथपाली पुलिस को सूचना मिली कि तारकेरा घाट पर एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया है I रघुनाथपाली पुलिस सुचना पाकर घटना स्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया, जिसकी पहचान संजय महतो के रूप में हुई I पुलिस ने शव को शवपरीक्षा के लिए भेजने के बाद इस घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई है I





