गंदे पानी के बीच फंसी जिंदगी
ओड़िशा का राउरकेला शहर इन दिनों शहर के नवनिर्मित विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम में अगामी माह में होने जा रहे विश्वकप हॉकी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है।
शहर के राजनैतिक दल हो या नीजी संस्थाएं कार्यक्रम आयोजित करने शहर को सजाने सवांरने में व्यस्त हैं ,शहर में चारो ओर सुंदरता बिखेरी जा रही है। पर इसी शहर का एक वार्ड ऐसा भी है जहाँ के कुछ घर सप्ताह भर से गंदे पानी के बीच फंसा हुआ है यहाँ बाढ़ वाली स्थिति देखी जा सकती है। इन घरो में मरीज भी है। और गंदगी की वजह से महामारी फैलने का भी डर बना हुआ है। साथ ही ठंड का मौसम होने से घरों के चारो तरफ पानी होने के कारण ठंड़ का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे प्रभावित लोगों का जीवन दुष्कर हो गया है।
घर के ट्यूबवैल में गंदा पानी समा रहा है जिससे पीने का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है आलम यह है कि घरो से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति की वजह गंदा पानी निकासी के लिए बनाई गई नाले का जाम होना बताया जा रहा है। घरो से निकलने वाला परिष्कृत पानी नालियों द्वारा बाहर निकलने के बजाए दूसरी तरफ का गंदा पानी भी इन नालियों से होकर वापस आ रहा है। यहाँ गंदगी के बीच फंसे लोग संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा कर निरास हो चुके हैं।
स्थानीय विधायक, नगरनिगम अधिकारी, व अन्य जिनसे मदद की उम्मीद थी सभी को जानकारी दी गई पर हालात बद से बदतर होती जा रही है। सफाई की जगह अश्वासन ही मिल रही है।ऐसे में प्रश्न उठता है कि राउरकेला नगरनिगम हो या स्थानीय प्रशासन या फिर जनप्रतिनिधी ये लोग जनता के सुविधाओं का कैसे और कितना ख्याल रखते है,इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।





