खबर का असर होने तक ध्यान देने की जरूरत

खबर का असर होने तक ध्यान देने की जरूरत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

76 वॉ स्वतंत्रता दिवस पर राजगांगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों  ने किया झंडा तोलन, पत्रकारों को खबर का असर होने तक ध्यान देने की जरूरत।

सुंदरगढ़ जिला की राजगांगपुर शहर में राजगांगपुर प्रेस क्लब की ओर से आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पालन करते हुए  स्वतंत्रता दिवस पर आज झंडा तोलन किया गया। 
झंडा तोलन  राजगांगपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार बंधु के समक्ष वरिष्ठ पत्रकार आशीष सतपति के हाथों की गई ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आशीष सतपति ने अपने शब्दों में कहां की जो खबर हम लिखते हैं उस खबर पर  कार्यवाही होने तक हम पत्रकारों को खबरों के साथ लगा रहना चाहिए ताकि खबर का  असर हो और कार्रवाई हो।वही  संवाददाता रामप्रवेश चौधरी ने भी समस्या वाली खबरों की  समर्थन करते हुए पत्रकारों को करवाई होने तक हम पत्रकारों को ध्यान रखना चाहिए ताकि खबरों पर कार्रवाई हो, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण चंद्र पाठी, राजेश दाहिमा ,प्रमोद सामल ,राजेंद्र बेहरा ,रामप्रवेश चौधरी , तन्मय सिंह, विश्वकेतन राय,दशरथ पोढ़ , रवि नारायण, राजा खान, बबलू अग्रवाल के साथ अनेक पत्रकारो की उपस्थिति में झंडा तोलन की गई 
इसके अलावा इसी प्रकार पूरे शहर में आजादी की अमृत महोत्सव के साथ स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी कार्यालय गैर सरकारी कार्यालय एवं नगरपालिका के समक्ष स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति झंडा तोलन कर मनाई गई।