कोयला लदी ट्रक पलटी चालक गंभीर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर सदर थाना अंतर्गत कालिंदी प्रसाद के निकट एक कोयला लदी ट्रक क्रमांक ओडी 35 ए 9531 संतुलन खोकर पलट गई।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रही थी, पुल सकरी होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में चालक की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
इस पुल के सकरी होने के कारण यहाँ अक्सर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है।





