वन एवं वन प्राणियो की सुरक्षा के लिए की गई बैठक
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
वन संरक्षण एवं वन्य जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए वन्यकर्मीयों, एवं पंचायती राज विभाग के जिलापरिषद, सरपंचो को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वन एवं वन जीव जंतुओ की सुरक्षा के लिए कई निर्णय लिए गये, जिन्हे अतिथियों ने अपने वक्तव्य के माध्यम से लोगों के बीच रखा। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रथ को भी हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कालाहांडी जिला उत्तर वन प्रमंडल, एम. रामपुर वन विभाग की ओर से जोराखमन वन प्रमंडल बंगला क्षेत्र में एम. रामपुर वन पदाधिकारी असित कुमार दास की अध्यक्षता में वन अग्नि सुरक्षा एवं वन्य प्राणी सुरक्षा जागरुकता बैठक आयोजित की गयी।
इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार सिंहदेव, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार कवि हेमंत कुमार साहू, एम. रामपुर प्रखंड अपर समूह विकास अधिकारी लक्ष्मण कुमार प्रधान, एम. रामपुर, सरपंच बिनपानी साहू, केन्दुपत्ता मजदूर एवं कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष चिराग सिंहदेव, अग्निशमन विभाग अधिकारी लोब राम नाईक ने सबसे पहले भगवान गणेश को दीप प्रज्वलित कर और फिर अतिथियों द्वारा पुष्पांजली अर्पण कर वन संरक्षण रथ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक की शुरुआत वन संरक्षण पर अतीथियो के द्वारा दिए गए भाषणों से हुई। इसमें पंडकमल पंचायत सरपंच रीना साहू, अलतरा पंचायत सरपंच सश्मिता नाग, नूनपुर पंचायत सरपंच सविता राणा, मदनपुर सरपंच माती केतकी डांडिया, मोहनगिरी सरपंच सुरेंद्र कुमार धरुआ, सिंगपुर पंचायत सरपंच उछब प्रधान, एवं एसआरपी एमबीके महिला स्वयं सहायता समूहों के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
इस बैठक के आयोजन में एम. रामपुर वानिकी के समस्त कर्मचारियों ने सहयोग किया।





