कोयला चोरी करते दो ट्रक और एक लोडर जब्त
कोयला खदान से कोयला चोरी करते 2 कोयला ट्रक और 1 लोडर जब्त किया गया।
तालचेर में बीते कल की देर रात टाउन थाना अंतर्गत लिंगराज कोयला खदान से एक लोडर ओडीआई 19ए/8884 की मदद से 2 ट्रक क्रमांक ओडीआई 35 ई-7744 और ओडीआई 16 सी-0764 पर अवैध रूप से कोयला लोड किया जा रहा था। इसकी जानकारी उक्त ट्रक के चालक को हो गयी और वह पलक झपकते ही वहां से भाग निकला। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ की टीम ने उक्त वाहनों को जब्त कर लिया है।





