कोयला खान से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर अंचल में स्थित सभी कोयला खानो से सुरक्षा कर्मियों और कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से कोयला माफिया कोयला चोरी कर लाखो की आमदनी करने में लगे है।
कोयला माफिया रोजाना नये नये तरिको से टीपरो, ट्रको द्वारा खानो से कोयला चोरी कर ले जा रहे है और ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल दो चार साइकिल और मोटरसाइकिल से एक दो बोरा कोयला ले जा रहे चोरो को पकड़कर वाहवाही बटोरने में व्यस्त हैं।
ऐसे में विभिन्न महलो में प्रश्न उठ रहा है कि बड़े चोरो को कब पकड़ा झाएगा। यहाँ एक और प्रश्न उठ रहा है कि ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल चौबिसो घंटे खान की सुरक्षा में मुस्तैद रहते है ऐसे में उनके नाक के नीचे से सैकडो़ ट्रक कोयला की चोरी हो जाना हास्यास्पद है।





