कैरम प्रतियोगिता संपन्न

कैरम प्रतियोगिता संपन्न

स्टील सिटी राउरकेला में 3 दिवसीय ओडिशा कैरम प्रतियोगिता का आयोजन राउरकेला सेक्टर 7 के सामुदायिक केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक स्वास्थ्य एवं जन कल्याण महाप्रबंधक बीके राउत ने भाग लिया।

यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 1 अगस्त तक चली थी  इस प्रतियोगिता में ओडिशा के लगभग 64 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।  प्रतियोगिता में बिजयी प्रतिभागी को पुरस्कार राशि के रूप में नगद धनराशी दी गई। 

प्रथम पुरस्कार ₹18000,  दूसरा पुरस्कार ₹12,000, तीसरा पुरस्कार  ₹6,000, और उपविजेता को ₹3,000 पुरस्कार के रूप में दी गई। गौरतलब है कि राउरकेला इस्पात संयंत्र इस तरह की वार्षिक राज्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाता रहा है।  उद्घाटन बैठक में ओडिशा के वरिष्ठ हॉकी कोच कालू चरण चौधरी और एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी सत्यशा शतपति ने भाग लिया।  राउरकेला सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष सुभ्रांसू शेखर महापात्र एवं सचिव समीर कुमार दास, समीर कैप्टन, उपेंद्र महाराणा, कमल शेट्टी, विष्णु परिदा, श्री नायक, कुना बोती, बाबुल नायक, सनातन नंद, रविभंज और कृष्णचंद्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।